परिचय

भारत उदय भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत पंजीकृत ट्रस्ट है जो देश एंव समुदाय हित के लिए समर्पित है।

मुख्य उद्देश्य

  • माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं/स्कीमों से समुदाय को जाड़ने व उसका लाभ दिनाने का प्रयास करना।
  • केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं/स्कीमों से समुदाय को जाड़ने व उसका लाभ दिनाने का प्रयास करना।
  • मानवाधिकार/महिला अधिकार/बाल अधिकार दिलानें हेतु माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री से जनपैरवी करना।
  • कल्याणकारी योजनाओं तथा भारत उदय के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुचाने हेतु जन समुदाय/स्वंयसेवियों/एन.जी.ओ. का नेटवर्क बनाना।
  • भारत उदय के माध्यम से जनसमुदाय के विकास हेतु संगठन का निर्माण करना।
  • ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु गरीब,निधर्न,अल्पांख्यक,पिछड़े वर्ग,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति, के परिवार के बालक/बालिकाओं/युवाओं एंव महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु जनपैरवी करना एंव निःशल्क कोचिंग तथा स्कारशिप दिलाने की व्यवस्था करना।
  • शिक्षा,स्वास्थ्य एंव स्वच्छता तथा शुद्ध पेयजल आदि जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारें में जन समुदाय को जागरूक करना।
  • बालक/बालिकाओं/युवाओं एंव महिलाओं के प्रतिभाओं को निखारने हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना।
  • असाह एंव निराश्रित बच्चों के सहायतार्थ कार्य करना।

कार्यक्षेत्र- सम्पूर्ण भारत वर्ष

आजादी के बाद से अब तक केन्द्र, राज्य की सरकारों, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर महापालिका, नगर पालिका से लेकर ग्राम पंचायतों ने विभिन्न कल्याणकारी योजना बनाकर उनका क्रियान्वयवन किया और यह निरन्तरता जारी है। सूचना विस्फोट के समय में भी जबकि पलक झपकते एक सूचना लाखों लोगों तक पहुंच जाती है किन्तु एक बड़ी आबादी ऐसी भी है जो अपने कल्याण की योजनाओं से बेखबर है या उसका लाभ लेने के लिये उसे निरन्तर दौड़ना पड़ता है। भारत उदय संस्था की अपनी सोच है कि यदि केन्द्र, राज्य सरकार के परिचय कार्यक्षेत्र- सम्पूर्ण भारत वर्ष कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक सही ढंग से पहुंच जाय तो हालात बदलते देर न लगेंगे। इसी सोच को विस्तार देने के उद्देश्य से उदय भारत ने ‘ कल्याणकारी योजनायंें आपकेे द्वार’ तक पहुंचाने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को संकलित कर “आपकी योजना आपके द्वार“ नामक पत्रिका का प्रकाशन किया हैं। भारत उदय ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार कीे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने, उनसे सीधा संवाद बनाने, देश के विभिन्न हिस्सों में सदस्य बनाकर लोगों को जोड़ने की दिशा में निरन्तर सक्रिय है। भारत उदय की ओर से प्रकाशित‘ आपकी योजना आपके द्वार’ पत्रिका के बारें में लोगो को बताया तथा लाभ दिलाने का प्रयास किया गया, और निरंतर जारी है। ‘‘भारत उदय‘‘ की ओर से प्रकाशित ‘‘आपकी योजना आपके द्वार‘‘ नामक प्रथम पत्रिका को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/गृह मंत्री भारत सरकार माननीय श्री अमित शाह जी, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष /पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार माननीय श्री जगत प्रसाद नड्डा जी, माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, केन्द्रीय कौशल मंत्री माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एंव केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी, कानून मंत्री माननीय श्री रविशंकर जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, राज्यसभा सांसद माननीय श्री अनिल जैन, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री रामलाल जी, प्रदेश संगठन मंत्री माननीय श्री सुनील बंसल जी, भारतीय जनात पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष माननीया रंजना उपाध्याय जी एंव प्रदेश कार्यालय प्रभारी माननीय श्री भारत दीक्षित जी, अशोक कुमार तिवारी जी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एंव प्रशासनिक अधिकारी तथा जनसमुदाय द्वारा किया जा रहा सराहना कर चुके हैं।

भारत उदय द्वारा प्रकिशित “आपकी योजना आपके द्वार“ नामक पत्रिका में केन्द्र व राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी संक्षिप्त एंव विस्तार पूर्वक दिया गया है इस पत्रिका को प्रकाशन करने के का कारण यह था कि अधिकतर जनसमुदाय को यही नहीं पता है कि केन्द्र व राज्य सरकार कौन-कौन सी योजनाओं का संचालन कर रही है। बस्ती महोत्सव में भारत उदय द्वारा स्टाल लगाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की पुस्तक के माध्यम से जानकारी दिया गया। इसके साथ ही संस्था के उद्देश्यों से प्रभावित होकर 7 लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आमजनमानस तक पहुँच बनाने व योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया किया साथ ही साथ भारत उदय के उद्देश्यों को बताने का संकल्प लिया। अध्यक्ष पंकज ने बताया कि ‘आपकी योजना आपके द्वार’ पत्रिका का अनेक लोगों ने स्टाल पर आकर अध्ययन किया और इसकी सराहना किया। बस्ती महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ जिला अधिकारी, बस्ती मुख्य विकास अधिकारी के साथ- साथ अन्य विभाग के अधिकारियांे को भी उद्घाटन सत्र में पत्रिका की एक प्रति भेंट किया गया। बताया कि बस्ती मेले में संस्था के उद्देश्य से लोगों को परिचित कराने के साथ ही उनके प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया गया। भारत उदय की तरफ से दिनांक 25 जनवरी 2019 को गांव की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद-बस्ती के विकास खण्ड-विक्रमजोत के ग्राम नेतरपट्टी एंव छतौना गांव में किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत उदय अध्यक्ष पंकत द्वारा गांव की महिलाओं को बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ पर जनता का शासन चलता है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे व्यक्ति अपने विचारों की दुसरों से सहमति और असहमति दिखा सकता है। चुनाव से पहले बहुत से चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति विभिन्न अजेंडे हमारे सम्मुख रखते है और लोग मतदान यानि कि वोटिंग के माध्यम से उनमें से किसी एक को सांसद का सदस्य बनाते हैं। वहीं व्यक्ति जीत हासिल करता है जिससे सबसे ज्यादा मतदान प्राप्त होता है यानि कि लोगों का मत और उनके विचार सबसे ज्यादा उससे मिलते हैं और लोग उनकी बातों से संतुष्ट है। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मत देने की शक्ति से वह अपने देश की भागदौड़ संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है जो लोगों को अपने देश के लिए फैसले लेने की पूर्ण आजादी देता है। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि हर एक मत कीमती होता है। एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकता है। मतदान से ही सरकार को पता चलता है कि देश कि जनता उनसे संतुष्ट है या नहीं क्योंकि जनता संतुष्ट होगी तो हर बार वहीं सरकार आएगी।

भारत उदय की तरफ से जनपद-बस्ती के विकास खण्ड- हर्रैया, के ग्राम पंचायत भिटी मिश्र गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया भारत उदय अध्यक्ष पंकज द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। सबसे पहले ये दिन अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था। बाद में इसे फरवरी के आखिरी रविवार को मनाया जाने लगा। शायद आपको जान कर आश्चर्य हो कि पहले अधिकतर देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। उन्हें ये अधिकार दिलाने के उद्देश्य से 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में महिला दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। इस दिवस की महत्ता तब और भी बढ़ गयी जब 1917 में फरवरी के आखिरी रविवार को रूस में महिलाओं ने ठमंक ।दक च्मंबम के लिए एक आन्दोलन छेड़ दिया जो जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और जार को रूस की सत्ता छोड़नी पड़ी। इसके बाद जो अंतरिम सरकार बनी उसने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दे दिया। रुस में जब ये आन्दोलन शुरू हुआ था तब वहां जुलियन कैलेण्डर चलता था (अब ग्रेगेरियन कैलेण्डर प्रयोग होता है) जिसके मुताबिक फरवरी का आखिरी रविवार को 23 तारीख थी जबकि बाकी दुनिया में उस समय भी ग्रेगेरियन कैलेंडर चलता था और उसके मुताबिक रूस की तेईस फरवरी बाकी दुनिया की आठ मार्च थी इसी लिए 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत उदय द्वारा देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर किसानों, नौजवानों, लघु उद्योगांें, पत्रकारों की समस्याओं के सम्बन्ध में 11 सूत्रीय सुझाव पत्र भेजकर उसे अपने पार्टी के घोषणा मंें शामिल करने का आग्रह किया है। भारत उदय द्वारा भेजे पत्र में मनरेगा के तहत संचालित होने वाले कार्यों को कृषि कार्यांे से सम्बद्ध किये जाने, किसानों की फसलों को जानवरों से बचाने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने, न्यूनतम मजदूरी की दरों में वृद्धि, बाल संरक्षण आयोग को प्रभावी बनाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, सघन पौधरोपण को बढावा, शिक्षा क्षेत्र में निजी विद्यालयों द्वारा वसूले जाने वाले फीस, वर्दी, कापी, किताब आदि की बाध्यता समाप्त कराकर सरकारी स्कूलों को साधन सम्पन्न बनाये जाने, निजी अस्पतालों में इलाज, जांच, आपरेशन आदि के नाम पर मनमानी लूट बंद कराकर व्यवस्था सुनिश्चित कराने, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिये लघु उद्योगों को बढावा देने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले पत्रकारों को पेंशन उपलब्ध कराये जाने आदि का सुझाव शामिल करने हेतु आग्रह किया गया गया है।

image
image
image
image
image
image
image